सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान





आसनसोल : सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी दुकानदार धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं। इस प्रतिबंध पर कड़ाई से अमल कराने के लिए बुधवार को आसनसोल नगर निगम काली पहाड़ी स्थित 6नंबर बोरो कार्यालय के तरफ से एक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बोरो कार्यालय के अभियंता और कर्मचारी शामिल थे। ये लोग कालीपहाड़ी इलाके के विभिन्न दुकानों में जाकर दुकानदारों को सिंगल-यूज प्लास्टिक कैरी बैग के प्रतिबंध के बारे में बताया। इस दौरान ऐसे प्लास्टिक को उपयोग नहीं करने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर बोरो के असिस्टेंट इंजीनियर शुभाशीष दे ने कहा की सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। डेडलाइन भी खत्म हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल करने पर खरीदारों पर 50 रुपये और बेचने वाले दुकानदारों पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता