नव किशोर प्रयास द्वारा वस्त्र बाजार के तहत 500 जरूरत मन्दो को वस्त्र प्रदान किये गये





रांनीगंज-जैसे-जैसे सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे सर्दियों के कपड़ों की मांग भी बढ़ती जा रही है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए नव किशोर प्रयास नामक संस्था के माध्यम से नि:शुल्क कपड़ों का बाजार लगाकर आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की मदद करने की पहल की गई.रानीगंज के सियारसोल गोलबागान फुटबॉल मैदान में संस्था द्वारा अगर आपके पास है तो दे दो और नहीं है वो ले जाओ. ऐसे ही एक आह्वान से लोगो ने वस्त्र दान किया.संस्था की और से संजय प्रामाणिक ने बताया कि सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के कारण लाचार हो चुके लोगों के साथ खड़े होने के उद्देश्य से जागरूकता की भावना पैदा करने के लिए इस तरह की पहल की गई है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले विपक्ष भाजपा द्वारा कंबल दान के नाम पर फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे और वहां बेबस लोग भगदड़ का शिकार हुए और कंबल लेने के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए लोगों को परेशानी में डाल रहे हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. आयोजकों ने कहा कि उन्होंने खुले मैदान में अलग-अलग लोगों से अलग-अलग तरह के कपड़े एकत्र किए, लोगों के सामने उन्हें व्यवस्थित किया और जिन लोगों को इन सर्दियों के कपड़ों की जरूरत है, वे इस मुफ्त कपड़ा बाजार से अपनी सुविधानुसार अपने-अपने कपड़े एकत्र कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें कोई फोटो खिंचवाने और कपड़े लेने की जरूरत नहीं है.उन्होंने कहा कि इससे पहले वह क्षेत्र के छात्रों के पढ़ने के लिए तरह-तरह की किताबें संग्रह करते थे और जरूरत मंद छात्रो को देते थे,इस बार उन्होंने सर्दियों के दौरान लोगों की मदद के लिए सर्दियों के कपड़े उपलब्ध कराने की पहल की है. वे भविष्य में भी आगे छात्रो को पुस्तक तथा जरूरतमंदों को वस्त्र प्रदान करने का इस तरह की पहल करेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार