22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मादक पदार्थ तस्कर रॉकी डोम पकड़ा गया



 रांनीगंज-पुलिस द्वारा नाका चेकिंग के दौरान कुमार बाजार के रजवार पाड़ा निवासी 25 वर्षीय मादक पदार्थ तस्कर रॉकी डोम पुलिस के जाल में फंस गया. रविवार की रात रांनीगंज थाना के पुलिस अधिकारी हिमाद्री शेखर बर्मन के नेतृत्व में पुलिस की विशेष पीसी पार्टी की टीम ने रानीगंज के बल्लभपुर में नूपुर जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति को रहस्यमय ढंग से घूमते हुए देखा और जब पुलिस को उस पर शक हुआ तो उन्होंने उसे बुलाया और उसके पास से लगभग 22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर सोमवार को रानीगंज थाने के पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली. आरोपी पहले रानीगंज में रहता था, आजकल वह पानागढ़ में रहता है और रानीगंज आकर नशे का सामान सप्लाई करता है. मामले को लेकर अलर्ट किया गया, जिसके बाद पुलिस को रविवार को सफलता मिली.पुलिस की विशेष टीम ने रविवार की रात इस मादक पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में रॉकी डोम को गिरफ्तार किया है. गौरतलब हो कि यह रॉकी डोम पहले भी कई बार रानीगंज क्षेत्र में चोरी में शामिल होने के अपराध में पकड़ा जा चुका है. उस समय, रॉकी डोम ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. सोमवार को पुलिस आरोपी को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में आसनसोल जिला न्यायालय लेकर गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर