जामुड़िया एवं रांनीगंज बोरो के 170 मेघावी छात्रों को आसनसोल नगर निगम द्वारा सम्मानित किया गया




 जामुड़िया : आसनसोल नगर निगम द्वारा जामुड़िया बोरो एवं रानीगंज बोरो अंचल के इस वर्ष के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक ,सीबीएसई ,आईएससीई के 170 मेघावी छात्रों को सम्मानित किया गया. जामुड़िया नंदी रोड स्थित नजरुल शतवार्षिकी भवन में इन मेघावी छात्रो को प्रमाण पत्र ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस सम्मानित समारोह का शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया . कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा भाजपा के लोग पश्चिम बंगाल के शिक्षा नीति पर सवाल खड़ा करती हैं ,लेकिन भाजपा यह भी बता दें कि भाजपा शासित राज्यों में विद्यार्थियों के लिए दस लाख रुपये का ऋण कहां दिया जा रहा है. ममता बनर्जी की सरकार में राज्य के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई करने की कोई समस्या नहीं हो इसके लिए दस लाख रुपये का ऋण दे रही है ,ताकि विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर राज्य के साथ साथ देश का नाम उजागर कर सके . आसनसोल नगर निगम के मेयर सह विधायक बिधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार की शिक्षा नीति पर किसी भी राजनीतिक दलों को अंगुली उठाने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव की वजह से इस बार विद्यार्थियों को सम्मानित करने में भले ही थोड़ा विलंब हो गया है,पर अगले साल अपने निर्धारित समय पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. राज्य सरकार की और शिक्षा के क्षेत्र मे विधार्थियों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है. मौके पर डिप्टी मेयर वसिमुल हक, नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी ने इस कार्यक्रम के बारे में कहा कि नगर निगम की ओर आज के कार्यक्रम में रानीगंज एवं जामुड़िया के बोरो क्षेत्र के विद्यार्थियों को शामिल किया गया था .इस समारोह में कुल 170 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है. इस लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, ओर आने वाले समय में विधार्थियों को किसी प्रकार की मदद चाहिए तो हमलोग हमेशा इन लोगों के पास हूँ. इस मौके पर एमएमआईसी दिवेन्दु भगत ,शेख शानदार, अब्दुल हाउस, पुर्णशशि राय ,पार्षद मृदुल चक्रवर्ती, बंदना रुइदास, सुष्मिता बाउरी, अब्दुल हाउस,वरिष्ठ शिक्षक राधेश्याम घोष, रास्ते का मास्टर दीपनारायण नायक, वैशाखी बाऊरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार