परीक्षा के फॉर्म भरने के नाम पर घर से भागी दो छात्रा को पंजाबी मोड़ पुलिस फांडी के प्रयास से पांच दिन के भीतर सकुशल वापस लाया गया




रांनीगंज -रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ि के आईसी मानव घोष के प्रयास से पांच दिन पहले रांनीगंज के रानीशायर क्षेत्र से घर छोड़कर भागी हुई दो नाबालिग छात्रा को अहमदाबाद से बरामद कर वापस रांनीगंज लाया गया.दोनों छात्रा के वापस घर लौटने पर उनके परिजनों में भारी खुशी है.ज्ञात हो कि रानीसायर अंचल के दो छात्रा गुलफ़सा एवं मुस्कान बीते 24 तारीख को अपने विद्यालय रांनीगंज बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर के कक्षा एकादश श्रेणी की परीक्षा की फॉर्म भरने को कहकर अपने घर निकली थी, लेकिन उसके बाद उनका कोई अता पता नहीं था. उन्होंने ही अपनी मौसी तथा बड़ी बहन के मार्फत घर में यह खबर भिजवाई थी कि वह लोग कार्य करने हरियाणा जा रही हैं ,ततपश्चात दोनों के फोन स्विच ऑफ कर दिए गए थे. जिसके बाद दोनों लड़कियों के पिता टायर मिस्त्री अहमद अंसारी तथा ठेला चलाने वाले मो0 शकील ने 25 तारीख को रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी,पुलिस ने धारा 363/365 का मामला दर्ज करते हुए दोनों की खोजबीन आरम्भ किया, पंजाबी मोड़ फांडी पुलिस ने 5 दिनों के अंदर दोनों ही लड़कियों को अहमदाबाद से बरामद कर लिया.मानव घोष ने बताया कि अहमदाबाद से जिस मोबाइल फोन से छात्रायों ने अपने- अपने परिजन को फोन किया था,उसी मोबाइल फोन को पुलिस ने ट्रेस कर उस व्यक्ति को दोनों छात्रायों के घर से भागने तथा उन्हें समझा- बुझा कर वापस घर भेजने के लिए वापसी ट्रैन में बैठाने के लिए आग्रह किया ,उस व्यक्ति ने ही दोनों के टिकट कटवाकर दोनों को अहमदाबाद-धनबाद गरबा ट्रेन से वापस भेज दिया,दोनों को धनबाद से पंजाबी मोड़ पुलिस लेकर रांनीगंज लाकर उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया.छात्राओं ने पुलिस को बताया की दोनों लड़कियों में से एक कि घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण वह दोनों कार्य करने के लिए घर से अहमदाबाद गई थी. दूसरी और इस संदर्भ में पश्चिम बर्दवान जिला युवा तृणमूल कांग्रेस नेता सदन कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह से मानव घोष के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने महज 5 दिनों के अंदर दोनों लड़कियों को अहमदाबाद से बरामद कर लिया यह सराहनीय है इससे साबित होता है कि यहां की पुलिस कितनी सक्रिय है, और लोगों की सुरक्षा में कितनी तत्पर है .उन्होंने बताया कि दोनों ही कम उम्र की हैं हो सकता है कि किसी के बहकावे में आकर उन्होंने यह काम किया हो. उन्होंने अभिभावकों से भी किशोरावस्था में अपने संतानों पर नजर रखने की सलाह दी ताकि वह इस तरह से किसी के बहकावे में ना आ सके.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात