दलगत भावना से ऊपर उठकर आसनसोल शहर को सजाने में सहयोग करने को मेयर ने की अपील



आसनसोल : सामाजिक संस्था आसनसोल ह्यूमन रिलीफ फाउंडेशन की ओर से रविवार को रहमत नगर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के मेयर व बाराबनी के विधायक बिधान उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीमउल हक, वार्ड नंबर 78 के पार्षद अशोक रुद्र, रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली सहित अन्य उपस्थित थे। इस रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया है।रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि इस रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए आयोजक संस्था धन्यवाद के पात्र है। हमलोग आसनसोल शहर में रहते हैं। यहां भाईचारा का वातावरण है। एक दूसरे का साथ लेकर चलते हैं। सभी के दुख सुख में साथ खड़े रहते हैं। यह सांस्कृतिक जब तक बंगाल रहेगा। तब तक यही सांस्कृतिक आसनसोल का रहेगा। हम रक्तदान करते हैं तो जाति,भाषा, धर्म के आधार पर नहीं करते हैं। क्योंकि रक्त का कोई जाति,भाषा, धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमें आसनसोल शहर का विकास करने के लिए सजाने के लिए मेयर बनाया गया है। लेकिन इसमें आप सभी लोगों का सहयोग चाहिए। दलगत भावना से ऊपर उठकर हमें आसनसोल को सजाना है। क्योंकि जब कोई प्रशासनिक पद पर आ जाता है। तो उसके लिए हर नागरिक समान होता है। सभी को परिसेवा देना नगर निगम का कार्य है। हमलोग बेहतर ढंग से आसनसोल को सजाना चाहते हैं। इसलिए हमारी अपील है कि आसनसोल नगर निगम के सभी नागरिक दलगत भावना से ऊपर उठकर आसनसोल शहर को सजाने में सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता