आसनसोल : राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री सह विधान चंद्र कॉलेज के गवार्निंग बॉडी के अध्यक्ष मलय घटक ने विधान चंद्र कॉलेज परिसर में एक कंप्यूटर हॉल का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस कंप्यूटर हॉल में 151 कंप्यूटर उपलब्ध है। जिससे कॉलेज के विद्यार्थी सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन आयोजित परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने इको पार्क और एनसीसी कैडेट के लिए एक भवन का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डा० फाल्गुनी मुखर्जी, के एन यू के वाइस चांसलर डॉक्टर साधन चक्रवर्ती, मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, अनिमेष दास, के साथ कॉलेज के प्रोफ़ेसर और कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा कि तृणमूल सरकार के आने के बाद राज्य के साथ पश्चिम बर्दवान जिले में भी तेजी से विकास हुई है। इन्फ्राट्रक्चर के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी तेजी से प्रगति हो रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य के विद्यार्थियों के बेहतर शिक्षा के लिए कई योजनाएं लाई है। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल के प्रत्येक जिले में एक विश्वविद्यालय है। जिला के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षण के लिए अब जिला के बाहर नहीं जाना होगा। उन्होंने हिंदी भाषी विद्यार्थियों के लिए भी विश्वविद्यालय बनाई है।तकनीकी सुविधा के लिए भी स्कूल कॉलेजों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।ताकि विद्यार्थियों को पठन-पाठन में कोई असुविधा ना हो। सरकार के तरफ से इस क्षेत्र में अभी और विकास के कार्य किया जाएगा।वही स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर फाल्गुनी मुखर्जी ने कहा कि मंत्री हमारे कॉलेज के प्रशासक कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। वह हमेशा कॉलेज के विकास के लिए सदैव खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री के अनूप्रेरणा से कॉलेज का काफी विकास हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ शनिवार को ही कॉलेज में भौतिक विषय को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सिंगापुर से आए भौतिकी के विशेषज्ञों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब्दील हो रही नई-नई अनुसंधानो के बारे में विद्यार्थियों को बताया।ताकि यहां के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय मानक के साथ आगे बढ़ सके।

0 टिप्पणियाँ