आसते बक्षर आबार होबेक' के जयकारे के साथ बराकर के चार दुर्गापूजा कमेटीयों ने किया प्रतिमा विसर्जन, निकला आखाडा





बराकर :आसते बक्षर आबार होबेक' के जयकारे के साथ बराकर के चार दुर्गापूजा कमेटीयों ने मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन विजयादशमी की रात धूमधाम से बराकर नदी में कर दिया। इसके साथ ही बराकर के 6 अखाड़े कमीटी ने अखाड़ा निकाला। इस दौरान अखाड़ा कमेटियों ने अपने-अपने अखाड़े स्थल पर नगर के सामाजिक, राजनैतिक दल तथा प्रशासन के लोगो को पगड़ी देकर सम्मनित किया।

इसी क्रम में बराकर के नवयुवक संघ द्वारा आयोजित श्री श्री महाबीर अखाड़ा गवाला पटी के सदस्यों ने कुल्टी एसीपी सुकान्त बनर्जी, कुल्टी आईसी कृष्णेन्दू दत्ता, स्थानीय विधायक डॉ अजय पोद्दार, ग्रीन पॉइन्ट एकेडमी के निर्देशक सह अखाड़ा कमीटी के अध्यक्ष डॉ रामबालक शर्मा, डॉ मुरलीधरन यादव, बराकर चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष शिब कुमार अग्रवाल, मनोहर यादव, पप्पू सिंह, महेन्द्र यादव सहित अन्य लोगो को पगड़ी देकर सम्मानित किया। इसके अलावे हॉस्पिटल रोड अखाड़ा कमेटी, गयात्री नगर अखाड़ा कमेटी, फांड़ी रोड तथा दास पाड़ा अखाड़ा कमीटी ने भी समजसेवियों तथा पुलिस प्रशासन सहित अन्य लोगों को पगडी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उक्त सभी अखाड़ा कमिटीयों ने अपने-अपने अखाड़ा स्थल से बराकर हाट तल्ला दुर्गपूजा स्थल पहुंच कर अपने अपने करतब दिखाए। इसके पश्चात अंत में बेगुनिया तक जाकर वापस बराकर नदी तट पर मूर्ति का विसर्जन किया। 

 बराकर के लखियाबाद नाग परिवार तथा मुखर्जी परिवार द्वारा भी मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्वक किया गया। मुखर्जी परिवार के दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन की खासियत यह है कि यहां मुखर्जी परिवार द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा को कंधे पर रखकर विसर्जन किया जाता है। इस बार भी मुखर्जी परिवार ने मां दुर्गा की प्रतिमा को कंधे पर रखकर नदी घाट जाकर विसर्जन किए। इस दौरान पुलिस की पूरी ब्यबस्था किया गया था। अखाड़ा तथा विसर्जन कार्यक्रम धूमधाम से मनाने में सुरेंद्र यादव, किशोर साव, पप्पू भगत, संजीव यादव, अनोज यादव, सोनू चौरसिया, राजु यादव, प्रेमदेव दास आदि सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात