रांनीगंज-दुर्गापूजा की दशमी के दिन पंडाल के दर्शन करने जाना कोयला खदान कर्मी के परिवार पर भारी पड़ गया. घर के सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने घर के घर से सोने के गहने, कीमती सामान और नकदी चुरा लिया. देर रात जब परिजन वापस लौटे तो चोरी की घटना देख उनके होश उड़ गए. .बाद में जब घटना की सूचना बल्लभपुर चौकी पुलिस को दी गई तो पुलिस पहुंची और चोरी की जांच शुरू की.घटना के संबंध में ज्ञात हुआ है कि बल्लभपुर अंचल रहने वाले खदान कर्मी करण गोप अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों के साथ रानीगंज बाजार क्षेत्र के दुर्गा मंडप में दर्शन करने गये थे. देर रात पूजा मंडप से लौटकर घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टुटा मिला. .चोरों ने नकली चाबियों से एक-एक करके घर की चार लोहे की अलमारी खोली और करीब 40000 रुपये के सोने के जेवर व नकदी चोरी कर ली ,जो अलमारी नकली चाभीयों से नहीं खुली उसे तोड़कर खोला गया. परिजनों ने घटना की सूचना बल्लभपुर चौकी पुलिस को दी तो पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी . परिवार का कहना है कि दुर्गा पूजा में मंडप दर्शन के लिए जाना उनको महंगा पड़ गया .इस घटना में पुलिस ने घर में पड़ी नकली चाबियों का गुच्छा समेत चोरों द्वारा इस्तेमाल किए गए विभिन्न सामानों को इकट्ठा कर जांच शुरू की.

0 टिप्पणियाँ