केंदा गांव के बाउरी पाड़ा में हुई धसान, लोगों में फैली दहशत





 जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा फांड़ी अंतर्गत केंदा गांव के बाउरी पाड़ा में एक और भूधसान की घटना हुई है. इस बार एक आईसीडीएस केंद्र के ठीक पीछे एक घर के पिछवाड़े में यह धसान हुआ है, जिससे उस क्षेत्र में दहशत फैल गई. केन्दा गांव में आए दिनों भू धसान की घटना होते रहती हैं. देखा जा रहा है कि प्रशासन द्वारा बार-बार पुनर्वास की मांग करने पर उसे इनकार करने से ग्रामीणों के मन में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. स्थानीय निवासी आरती बाउरी ने कहा कि हमलोगों को छोटे बच्चों को लेकर से हमेशा डर रहता है. कई बार गांव के अलग-अलग हिस्सों में भू धसान से क्षतिग्रस्त हो जाती है. हमें अस्थायी रूप से अन्य स्थानों पर ले जाया जाता है, कभी-कभी स्थानीय स्कूल में या कोलियरी के खाली क्वार्टर में. और कुछ दिनों के बाद हमें यहाँ मरने के लिए वापस भेज दिया जाता है. हमें या तो इससे उबरना चाहिए, या फिर ढहने के दौरान मिट्टी के नीचे दब जाना चाहिए. मौके पर टुमपा बाऊरी संध्या बाउरी, चंपा बाऊरी ने कहा कि जब भी कोई हादसा होता है तो प्रशासन को सूचना दी जाती है लेकिन किसी को हमारे ओर ध्यान ही नहीं जाता है आज सोमवार है ग्रामीणों ने मिल कर केंन्दा कोलियरी के एजेंट को एक माह की अर्जी दी. हमारे गांव में कोलियरी के कारण खेती बंद है, पीने के पानी की समस्या हमारी पुरानी है, हमारा गांव हर जगह धंस रहा है, जिसके कारण हमें तुरंत पुनर्वासन मिलना चाहिए . उन्होंने कहा कि ईसीएल ने हमें सात दिन का समय दिया है. हम यह देख रहे हैं कि ईसीएल प्रबन्धन इस सात दिनों में क्या कर रही है और नहीं तो फिर हम बड़े आंदोलन पर जायेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता