आसनसोल : गौतम अडानी की एलपीजी गैस कंपनी टोटल का कर्मशील टोटल डिस्ट्रीब्यूटर दुकान का उद्घाटन रविवार को हुआ। इस दुकान का उद्घाटन आसनसोल के रेलपार के धदका ब्रिज के पास नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर दुकान के मालिक जीवन कर्मशील ने बताया कि टोटल कंपनी के एलपीजी गैस का आसनसोल क्षेत्र में सब डिस्ट्रीब्यूटर हैं। यह गौतम अडानी की कंपनी है। उनका क्षेत्र आसनसोल, चितरंजन, बराकर और जमुड़िया है। अब आसनसोल के नागरिकों का भी इस गैस का फायदा मिलेगा। क्योंकि इस कंपनी का गैस काफी ज्वलनशील है। अन्य एलपीजी गैसों के मुकाबले इस गैस के उपयोग से 25% की बचत है। साथ ही महिलाओं को समय की भी बचत होगी। अन्य एलपीजी गैस पर जहां खाना एक घंटा में बनता है। वहां इस गैस के उपयोग से 45 मिनट में खाना बन जाएगी।इससे समय और पैसा का भी बचत होगा। क्योंकि इस गैस की कीमत भी काफी किफायती है।उनके पास 5 किलो,12 किलो और 17 किलो के सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिसमें घरेलू और व्यवसायिक दोनों सिलेंडर हैं। उनका बाईपास में ही गोदाम है। जहां सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध रहेगी।


0 टिप्पणियाँ