रांनीगंज-रानीगंज के दाल पट्टी स्तिथ सोलह आना दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों ने हजरत मुहम्मद की जयंती के अवसर पर सद्भाव का संदेश दिया. उनके द्वारा जारी किए गये अपने बैनर और पोस्टर पर यह संदेश पेश किया हैं जिसमें लिखा है कि धर्म आपका है, त्योहार सबके लिए है. रानीगंज के बाजार क्षेत्र के दालपट्टी चौराहे के पहले तारबंग्ला मोड़ पर स्थित सोलह आना दुर्गा मंदिर के सामने जुलूस ए मोहम्मदी के गुजरने पर सोलह आना दुर्गा मंदिर के सदस्यों तथा एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी तथा रांनीगंज थाना प्रभारी सुदीप दास गुप्ता ने जुलुस में शामिल लोगों का गुलाब के फूलों से स्वागत किया. सोलह आना दुर्गा मंदिर समिति के सचिव गोपाल आचार्य ने कहा कि वे सभी नागरिकों को हर समय सद्भाव का संदेश देना चाहते हैं,इसी को देखते हुए वह हर बार सबके त्योहार को अपने त्योहार के रूप में मनाते रहे हैं .संस्था के सभी सदस्यों ने पैगंबर जन्म दिवस पर निकाले गए जुलश ए मोहम्मदी में शामिल लोगों का गुलाब के फूल से स्वागत किया गया. कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर के आसपास पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की एक बड़ी टुकड़ी देखी गई .इस जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी एवं मंदिर परिसर के सामने मौजूद रहे .




0 टिप्पणियाँ