सीबीआई के बाद ईडी ने अनुव्रत मंडल के पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन को किया गिरफ्तार




आसनसोल : बीरभूम जिला के तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता अनुव्रत मंडल के पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन को सीबीआई के बाद अब ईडी ने गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों को माना जाए तो ईडी सहगल हुसैन को गिरफ्तार कर यह पूछताछ करेगी कि राज्य पुलिस के एक कांस्टेबल के पास इतना अकूत संपत्ति कैसे और कहां से आई। इसी उद्देश्य से शुक्रवार के सुबह ईडी के छह सदस्यीय एक टीम आसनसोल जेल पहुंची। इस टीम में 2 सदस्य दिल्ली ईडी कार्यालय से आए थे। उनके पास लैपटॉप, वीडियो ग्राफी करने के लिए कैमरा मौजूद था।ईडी ने जेल के अंदर सहगल हुसैन से लगभग 4 घंटे तक पूछताछ की। ईडी सूत्रों के अनुसार सहगल हुसैन ने पूछताछ के दौरान ईडी के साथ सहयोग नहीं किया। जिस के बाद ईडी ने सहगल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसके पहले ईडी ने इसकी सूचना दिल्ली कार्यालय को दी। दिल्ली कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद ही सहगल हुसैन को गिरफ्तार किया गया। कयास लगाया जा रहा है कि ईडी सहगल हुसैन को आसनसोल विशेष अदालत में पेश करेगी। वहां पूछताछ के लिए सहगल हुसैन को ईडी हिरासत में दिए जाने की आवेदन करेगी। यदि अदालत ने सहगल हुसैन को ईडी को हिरासत में पूछताछ करने की इजाजत दी, तो क्या ईडी सहगल हुसैन को दिल्ली ले जाएगी। गौरतलब है कि 5 माह पहले सीबीआई ने सहगल हुसैन को गौ तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने सहगल हुसैन के खिलाफ आरोप पत्र आसनसोल विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल कर चुकी है। जिसमे सीबीआई ने दावा किया है कि सहगल हुसैन 50 करोड़ से अधिक रुपए की संपत्ति मालिक है। सीबीआई ने सहगल हुसैन के चल अचल संपत्ति के दस्तावेज भी पेश की है। सीबीआई के बाद अब इस मामले की जांच को लेकर ईडी सामने आई है। पहले से ही कयास लगाया जा रहा था कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी सहगल हुसैन से पूछताछ कर सकती है। यह कयास सही साबित हुई।दुर्गा पूजा बीतने के बाद ही ईडी ने इस मामले में तेजी लाते हुए सहगल हुसैन से पूछता की और उसे गिरफ्तार भी किया। अब आगे यह देखना है कि इस इस मामले में अदालत क्या फैसला देती है। सहगल हुसैन को ईडी के हिरासत से भेजती है या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात