ईसीएल के पर्सनल मैनेजर, डायरेक्टर टेक्निकल ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन



 जामुड़िया-ईसीएल के कार्मिक अधिकारी ,डायरेक्टर टेक्निकल ने कुनुस्तोरिया एरिया के बेलबाद एवं परसिया कोलियरी के दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करने पहुंचे.





इस मौके पर कुनुस्तोरिया एरिया के कई ईसीएल अधिकारी भी उपस्थित थे. सबसे पहले डिटी (पीपी) जयप्रकाश गुप्ता ने सभी को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है. विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है ,क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था . नौ दिनों उन्होंने चंडी पाठ के बाद दसवें दिन श्रीराम ने रावण का वध किया था.उन्होंने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए यहां के पूजा कमेटी के सदस्यों को भी बधाई दिया और कहा कि जिस निष्ठा और भक्ति के साथ हो यहां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता हैं वह सराहनीय है .इस एरिया के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि परसिया बेलबाद खदान को 2018 -2019 वित्त वर्ष में सर्वश्रेष्ठ खदान का पुरस्कार मिला था,लेकिन बीते कुछ समय से इस एरिया के प्रदर्शन में गिरावट आई है.उन्होंने कहा कि विभागीय तौर पर प्रदर्शन को बेहतर करने की ज़रूरत है. उन्होंने जानकारी दी कि बहुत जल्द टेंडर की प्रक्रिया हो जाएगी और नए ठेकेदार यहां उत्खनन का काम शुरू कर देंगे. उम्मीद है की इससे इस क्षेत्र के कोयला उत्पादन प्रदर्शन में निखार आएगा. इस मौके पर कुनुस्तोरिया एरिया के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा,एपिएम राजेश त्रिवेदी, कुनुस्तोरिया कोलियरी के एजेंट अमित कुमार सिन्हा,बेलबाद कोलियरी के एजेंट आर आर कांत, कोलियरी के मैनेजर बिपद तरण बनर्जी, पूजा कमेटी की ओर से प्रेसिडेंट सुबोध बाउरी, सचिव उदय गोप, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ,सनी दुबे के अलावा बेलबाद कोलियरी के नागरिक ,कर्मी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता