सुरक्षा एवं पीबी टीवी की तरफ से दुर्गापूजा समितियों को पुरष्कृत किया गया




 रानीगंज- सामाजिक संस्था एवं पीबी टी वी की और से बीते वर्ष की भांति इस बार भी शनिवार को रानीगंज शहर की चार सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया गया. सुरक्षा के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने बताया कि बीते 15 वर्षो से संस्था द्वारा शहर के बेहतर दुर्गा पूजा समितियों को विभिन्न मापदंडों के आधार पर निर्णायक मंडली के आधार पर यह श्रेष्ठ पूजा समितियों को पुरष्कृत किया जाता है. इस बार भी पांच सदस्यीय निर्णायक मंडली द्वारा जो निर्णय लिया गया उसके आधार पर रानीगंज की चार दुर्गा पूजा कमिटीओं को बेहतर पूजा करने के लिए पुरस्कृत किया गया. रानीगंज रेलवे रिक्रिएशन क्लब द्वारा रेलवे मैदान में आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा, सीआरसोल मोड़ स्तिथ उदय संघ सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, शिशु बागान मैदान सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी एवं राम बागान दुर्गा पूजा कमेटी को पुरस्कृत किया गया है.

इस अवसर पर रानीगंज के ट्रैफिक पुलिस चितत्तौस मंडल एवं पंजाबी मोड़ पुलिस फाड़ी के प्रभारी मानव घोष के हाथों पूजा कमेटियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरष्कृत किया गया. कार्यक्रम के संयोजक विमल देव गुप्ता ने कहा कि दो वर्षों के कोरोना काल के पश्चात इस बार दुगुने उत्साह से सभी पूजा समितीयो ने बढ़ चढ़ कर आयोजन किया है,जिनमें बेहतर पूजा पंडाल, आकर्षनिय विद्युत साज -सज्जा,अनुशाशन अग्निशमन की व्यवस्था आदि विषयों को देख कर इन पूजा कमिटियों को पुरष्कृत किया गया 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता