पूर्व मेयर ने दुर्गापुर में कार्निवाल आयोजन करने पर उठाए सवाल, कहा आसनसोल को एक बार फिर किया गया वंचित




आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन के द्वारा दुर्गापुर में कार्निवाल आयोजन करने पर पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने सवालिया निशान खड़ा किया है। उनका आरोप है कि राज्य सरकार आसनसोल से भारी मात्रा में राजस्व वसूल करती है। लेकिन आसनसोल को कुछ जब देने की बारी आती है, तो आसनसोल के जनता को वंचित कर दिया जाता है। जिस तरह कार्निवाल आयोजन करने की बारी आई, तो उसके लिए दुर्गापुर को चयन किया गया।आसनसोल को वंचित कर दिया गया। इसी के वजह से उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया था। यह बात उन्होंने शनिवार को आसनसोल स्थित अपने आवासीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि तृणमूल नेतृत्व में क्षमता नहीं थी कि उन्हें उनके पद से हटा सके। लेकिन कई मौके पर जब आसनसोल को वंचित किए जाने लगा। जिसका उन्होंने विरोध किया। जिसके कारण वे अपने पद से त्यागपत्र दे दिए। पार्टी द्वारा उन्हें पद पर बने रहने के लिए काफी आग्रह किया गया। लेकिन आसनसोल की जनता को उनके हक से वंचित करने के कारण वे अपने पद से त्यागपत्र दे दिए। पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने मंत्री मलय घटक का नाम लिए बिना उन पर हमला करते हुए कहा कि इस जिले के तृणमूल कांग्रेस के जो कद्दावर नेता हैं। वह आसनसोल की जनता को वोट लेकर जीतते हैं। लेकिन आसनसोल को उसके हक से जब वंचित किया जाता है, तो वे एक शब्द भी नहीं बोलते। दुर्गापुर में कार्निवाल आयोजित किया गया। जबकि यह कार्निवाल आसनसोल में आयोजित होना चाहिए था। इस पर मंत्री ने कोई विरोध नहीं किया। बल्कि वे दुर्गापुर के कार्निवाल में उपस्थित होकर भाषण दिए और तालियां बजाए। पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह कार्निवाल बर्नपुर का देन है। लगभग 40 - 50 साल पहले से ही दुर्गा पूजा के अवसर पर बर्नपुर के स्थानीय नागरिकों के प्रयास से कार्निवाल का आयोजन किया जाता रहा है। बर्नपुर के कार्निवाल आयोजन को देखकर ही कोलकाता में भी कार्निवाल आयोजन करने का निर्णय लिया गया। लेकिन सरकारी स्तर पर जब कार्निवाल आयोजन करने की बारी आई, तो उसे दुर्गापुर में आयोजित किया गया और आसनसोल को वंचित कर दिया गया। यही नहीं पूर्व मेयर ने दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन को भी लपेटा। उन्होंने कहा कि जब वे थे तो दुर्गा पूजा के अवसर पर आसनसोल शहर को काफी बेहतर ढंग से सजाया जाता था। रोशनी की व्यवस्था की जाती थी। लेकिन इस साल वह भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि निगम और जिला प्रशासन ने कई बैठकें की। उसके बावजूद भी दुर्गा पूजा के दौरान आसनसोल के नागरिक जाम की समस्या से निजात नहीं मिली। दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को जाम के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही कई जगहों पर सड़कें भी काफी जर्जर दिखीं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्राफिक व्यवस्था लचर होने के कारण आसनसोल के नागरिक दुर्गापूजा ठीक से घूम नही सके। उन्होंने कहा कि अब जब दुर्गापुर में दुर्गापूजा कार्निवाल शुरू हो गया है, तो अब हर साल दुर्गापुर में ही कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। लेकिन उनकी मांग है कि सरकार अगले वर्ष कार्निवाल का आयोजन आसनसोल में करेगी। इसकी घोषणा करें। दरअसल दुर्गापुर में नगर निगम चुनाव नहीं हुआ है इसलिए सरकार ने कार्निवाल के लिए दुर्गापुर को चुना। जब यह कार्निवाल आसनसोल में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के किसी भी नेता ने इसका विरोध करने की क्षमता नहीं है। क्योंकि उन्हें अपनी कुर्सी छीन जाने की डर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात