धनतेरस पर दुकान बढ़ाने के लिए दुकानदारों ने फुटपाथ पर किया अतिक्रमण, मेयर ने दिया जांच का आदेश




आसनसोल : आसनसोल गिरजा मोड़ के समीप स्थित दुर्गा मार्केट के दुकानदारों ने धनतेरस के अवसर पर अपनी दुकान बढ़ाने के लिए पार्किंग क्षेत्र और फुटपाथ पर कब्जा कर लिया। वहां पंडाल बनाकर अपनी दुकानों की सामग्री रख दी। जिससे आम नागरिकों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्राहकों को भी अपनी वाहन खड़ी करने में दिक्कतें आई। इसके बारे में जब दुकानदारों से पूछा गया कि वे लोग नगर निगम से बिना अनुमति लिए इस तरह अपनी दुकान को कैसे बढ़ा दी, तो दुकानदारों का कहना था कि वे लोग कई वर्षों से धनतेरस के अवसर पर इस तरह दुकान बढ़ाते हैं। लेकिन सूत्रों की माने तो सभी दुकानदार जिस क्षेत्र में वे लोग अतिक्रमण किए हैं। वह क्षेत्र दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल है। जिसे नगर निगम ने टेंडर कर दिया है। पार्किंग वाले इन लोग से पैसा लेकर 2 दिन के लिए वह स्थान दुकानदारों को दे देते हैं। हालांकि मेयर विधान उपाध्याय से जब इस मुद्दे पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इसका संज्ञान लिया है। धनतेरस के अवसर पर दो-चार दिनों के लिए दुकानदार लोग अपने दुकान को बढ़ाते हैं। लेकिन इसका टैक्स नगर निगम को नहीं मिलता है। बिना अनुमति के यह दुकान बढ़ाया गया है। इसको लेकर उन्होंने नगर निगम के इंजीनियर को जांच का आदेश दिया है। मेयर ने कहा कि बिना नगर निगम के अनुमति के दुकानदार और कई कंपनियां वाहन पर अपनी प्रचार करवा रही हैं। जबकि नगर निगम ने अनुमति नहीं दी है। ऐसे लोगों को नोटिस भेजी जाएगी और उन पर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात