आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को रानीगंज के मारवाड़ी समाज द्वारा किया गया सम्मानित




रांनीगंज-गुरुवार को रानीगंज के श्री सीताराम जी भवन प्रांगण में मारवाड़ी समाज की तरफ से विजया सम्मेलन अनुष्ठान का आयोजन किया गया यहां आसनसोल के सांसद तथा बॉलीवुड के अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को सम्मानित किया गया. उनको सम्मानित करने के साथ ही समाज के विभिन्न समस्याओं को लेकर उनको अवगत कराया गया. मारवाड़ी समाज के लोगों ने शत्रुघ्न सिन्हा को रानीगंज में ट्रैफिक जाम की समस्या से लेकर बाईपास की समस्या ,हिंदी भाषी छात्राओं के स्कूलों में व्यवस्था के अभाव की समस्या उन स्कूलों में पठन-पाठन के लिए उपयुक्त माहौल का ना होना साथ ही पर्याप्त संख्या में स्कूलों के ना होने की समस्या की तरफ शत्रुघ्न सिन्हा का ध्यान आकर्षित किया. मारवाड़ी समाज के सदस्य अरविंद लुहारू वाला ने कहा कि रानीगंज को लंबे समय से वंचित करके रखा गया है उन्होंने सांसद से रानीगंज में नया ऑडिटोरियम , स्कूल और अस्पताल बनाने के साथ साथ पुराने बने संस्थानों को सुचारू रूप से चलाने की अपील की. सांसद ने इन बातों को गौर से सुना और कहा कि जो भी मांगे है उनके अभियान में है. वह उन सब चीजों को करने की कोशिश करेंगे .इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रानीगंज की जो समस्याएं हैं वह उन समस्याओं के संबंधित दफ्तरों को बोलकर समाधान की कोशिश करेंगे आज के इस सम्मान समारोह के दौरान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी,फास्बेक्की के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान, महेंद्र शर्मा, सुंदर भालोटीया ,रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ,ललित खैतान, राजेश जिंदल अनिल लुहारूवाला आदि उपस्थित थे. लोकप्रिय अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को विभिन्न मारवाड़ी समाज के संस्थाओं से सम्मानित किया गया .इस मौके पर संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह एक सांसद के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए दिल से कोशिश कर रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर दिल से कोशिश की जाए और निष्ठा के साथ प्रयास किया जाए तो परिणाम जरूर आएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात