रानीगंज-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 103 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद रानीगंज के डॉल्फिन मैदान से माकपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया. इस दिन उन्होंने पूंजीवाद के खिलाफ नारे लगाए.यह जुलूस रानीगंज के एनएसबी रोड के रास्ते बाजार क्षेत्र तक गया और रानीगंज में नेताजी की प्रतिमा से सटे इलाके में केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ नारे लगाते हुए पथसभा की . जुलूस में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की भी बड़ी उपस्थिति देखी गयी. रानीगंज के पूर्व विधायक रूनू दत्ता, सुप्रियो रॉय, हेमंत प्रभाकर, दिब्येंदु मुखर्जी, कृष्णा दासगुप्ता, शास्वती मित्रा आदि ने इस जुलूस का नेतृत्व किया.


0 टिप्पणियाँ