लक्ष्मी पूजा के अवसर पर रानीगंज में फलों की कीमतों में लगी आग




रांनीगंज- रानीगंज स्थित फल मंडी में लक्ष्मी पूजा से पहले फलों के कीमतों में आग लग गई. ज्यादातर फल ऊंचे दामों पर बिक रहे है. लक्ष्मी देवी के कलश पर रखा जाने वाला शीश डाब 40 से 50 रुपए प्रति पिस बिक रहा।है इसी तरह केले 50 से 70 रुपए प्रति दर्जन, सेब 150 रुपए प्रति किलो, नाशपाती 120 रुपए संतरा 120 रुपए मोसम्बी 100 रुपए अनार 250 रुपए ,अमरूद 60 से 80 रुपए ,नारियल एक पिस 50 से 60 रुपए के हिसाब से बेचे जा रहे हैं. वहीं इन फलों की दुकान पर अमावट खजूर और चेरी फल भी अन्य दिनों की अपेक्षा ऊंचे दामो पर बिक रही है .कुल मिलाकर फल बाजार में भाव अन्य दिनों की तुलना में काफी अधिक देखा जा रहा है. मिठाई की दुकान पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है. मुड़ी-मुरकी के साथ, बंगाली परिवारों के सदस्य टाना नाडु ( गुड़ का लड्डू) नारियल नाडु, बुंदिया नाडु, कदमा, बतासा, गुड़ पाटली खरीदने के लिए दुकानों में उमड़ पड़े है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात