पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल रेलपार के विकास को लेकर सोशल मीडिया पर किया कटाक्ष



आसनसोल : आसनसोल के नागरिकों के लिए जितेंद्र तिवारी परम हितैषी है। यह दर्शाने का मौका जितेंद्र तिवारी कभी नहीं छोड़ते। वह बार-बार प्रमाणित करना चाहते हैं कि आसनसोल के विकास उनके लिए अपनी जान से भी प्यारी है। इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कई बार इस बात की पुष्टि प्रेस वार्ता के दौरान भी की है। आसनसोल के विकास के लिए उन्हें कुर्सी को लात मारते देर नहीं लगी। इसलिए उनकी राजनीति का मुख्य उद्देश्य आसनसोल का विकास है। इसके लिए वे हमेशा मुखर रहे हैं। आसनसोल नागरिकों के हितों के मुद्दे कभी प्रेस वार्ता, कभी ज्ञापन तो कभी ट्विटर के माध्यम से उठाते रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने आसनसोल रेलपार के विकास को लेकर तृणमूल नेताओं और नगर निगम पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया है। यह कटाक्ष उन्होंने ट्विटर के माध्यम से किया है। जितेंद्र तिवारी ने सोमवार को ट्वीट कर आसनसोल रेलपार की आत्मकथा लिखी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं आसनसोल रेलपार हूं। मेरी गलियां बेहद पतली है। इसलिए इधर कार नहीं आती और चूंकि कार नहीं आती, तो सरकार भी नहीं आती। इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने रेल पार के विकास को लेकर निशाना साधा है। इस ट्वीट से बुझा जा सकता है कि आसनसोल रेलपार में विकास नहीं हो रहा है। इसलिए आसनसोल रेलपार व्यथित है। यह तो राजनीति के लाल बुझक्कड़ बुझेगें कि यह व्यथा जितेंद्र तिवारी की है या रेलपार की। लेकिन जितेंद्र तिवारी के द्वारा लगातार किए जा रहे ट्विट ने साबित कर दिया है कि जितेंद्र तिवारी एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और नगर निगम बोर्ड को घेरने का प्रयास तेज कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात