शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रेस मीट कर देशवासियों को दुर्गा पूजा को लेकर एकता एवं भाईचारा का संदेश दिया



आसनसोल : फिल्मी अभिनेता से आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को आसनसोल के ऊषाग्राम स्थित अग्नि कन्या भवन में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने आसनसोल वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं यहां आसनसोल आकर बहुत सारे दुर्गा पूजा मंडप ओं का उद्घाटन किया हूं। इस दौरान हमने यहां पर जो प्यार पाया है वह अविस्मरणीय है। आसनसोल का जो स्लोगन है वह पूरे विश्व में सबसे अलग है सिटी ऑफ ब्रदर हुड वास्तव में यह शहर आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भावना, एकता का शहर है। यहां पर सभी त्यौहार ईद, गुरु नानक जयंती, दुर्गा पूजा, छठ पूजा, क्रिसमस सभी त्योहार यहां के लोग एक साथ मिलकर धूमधाम से भाईचारे के साथ मनाते हैं। मैं यहां से पूरे देशवासियों को यही संदेश देता हूं कि एकता, भाईचारा, सद्भावना जो सबसे बड़ी चीज है इसे ही हमें बरकरार रखना होगा। और आसनसोल वासियों से यह हमें सीखना होगा। यहां के दुर्गा पूजा के विषय में उन्होंने बताया कि बंगाल की दुर्गा पूजा विश्व प्रसिद्ध है। इसलिए यूनेस्को ने इसे सम्मान प्रदान किया है। इस तरह से यहां दुर्गा पूजा की जाती है देश के अन्य हिस्सों से लोगों को आकर यहां ट्रेनिंग लेनी चाहिए। सेल कर्मियों के श्रमिकों को बोनस नहीं मिलने के प्रश्न पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अभी दुर्गा पूजा का माहौल है इस विषय में मैं नहीं कहना चाहूंगा। परंतु श्रमिकों का जो हक है उसे मिलना चाहिए। कुमारपुर के ब्रिज का काम रुका होने के प्रश्न पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया उन्होंने कहा कि अभी दुर्गा पूजा का माहौल है इस विषय में मैं बाद में बात करूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता