सुकान्त पल्ली सार्वजनिक दुर्गा पूजा का उद्घाटन




रांनीगंज-रानीगंज के अमृत कुंज आश्रम के नजदीक सुकांत पल्ली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी का उद्घाटन विधायक एवं नगर निगम के चेयरमैन के द्वारा किया गया. फीता काटकर विधायक तापस बनर्जी ने पूजा का उद्घाटन किया एवं कहा कि इस पूजा कमेटी के द्वारा लुप्त हो रही जूट कारीगरों और उनके बचाव के प्रयास के थीम पर पूजा की जा रही है. बिल्कुल अलग तरह की पूजा की जा रही है. उन्होंने पूजा कमेटी के सदस्यों के प्रति बहुत आभार प्रकट किया.आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि रानीगंज की इस पूजा में कारीगरों द्वारा जूट की सजावट काफी आकर्षक है. श्रद्धालुओं को काफी अच्छा लगेगा. पूजा कमेटी की तरफ से अमित मोर ने कहा कि पूजा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. रविंद्र संगीत कल्चरल कार्यक्रम चित्रांकन प्रतियोगिता एवं जागरण जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे. श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा मत हो इसके लिए कमेटी के वॉलिंटियर हमेशा तत्पर रहेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात