रांनीगंज-रानीगंज के पंडित पोखर ,बरदही तालाब,बुजीर बांध तालाब,दामोदर नदी सहित अन्य तालाबों से महासप्तमी के दिन बेली वरण के अवसर पर हिंदू भक्तों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ नवपत्रिका स्नान यात्रा संपन्न की . पुराने रिवाज का पालन करते हुए सभी ने रंगारंग शोभायात्रा के साथ क्षेत्र के व्यक्तिगत और सार्वजनिक पूजा में भाग लिया. सप्तमी के दिन सुबह से ही पूजा के आयोजकों ने 12 डोला से कला बौउ को स्नान कराया.इस दिन सभी उपासक पंडित तालाब में वेद मंत्रों का जाप कर देवी का स्वागत करने के उद्देश्य से कला बौउ स्नान करने आए थे. इस शोभायात्रा में सौकड़ों की संख्या में भक्तों का हुजूम उमड़ा . इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आए महिलाएं, जवान-बूढ़े और त्योहार को और भी आनंदमय बना दिया .ढाक बजाकर और कतारों में खड़े होकर सभी भक्त मंडप तक पहुंचे . आपको बता दें कि दुर्गा पूजा के धार्मिक रिवाजों में नव पत्रिका का विशेष महत्व है नव पत्रिका का मतलब है 9 पौधे. यह मां दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाते हैं. दुर्गा पूजा के सप्तमी के दिन सुबह किसी जलाशय में इन नव पत्रिकाओं को ले जाया जाता है, और वहां इनको स्नान कराया जाता है. पूजा मंडप से नजदीक के जलाशय में शोभा यात्रा के जरिए नव पत्रिकाओं को ले जाया जाता है. इस मौके पर ढाक बजाया जाता है और लोग नहा धोकर पवित्र होकर जलाशय तक जाते हैं .वहां धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मंडप लाया जाता है, जहां नवपत्रिका को स्थापित किया जाता है.




0 टिप्पणियाँ