नवगठित आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पूजा पंडालों को करेगा पुरस्कृत




आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स से टूटकर नवगठित आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री ने आसनसोल शहर के विभिन्न हिस्सों में किए जा रहे बेहतर पूजा पंडालों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर कमेटी के सदस्य विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण करेंगे।वहां पूजा, लाईट,प्रतिमा देखने के साथ साथ वे लोग पंडाल की आसपास सफाई व्यवस्था, कोरोना के नियमों को लेकर सैनिटाइजर की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था को देखकर अंक निर्धारित करेंगे। इसमें जो प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आएगा। उस पूजा पंडाल को पुरस्कृत किया जाएगा।इसकी जानकारी देते हुए संस्था के पदाधिकारी सचिन राय ने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री नई संस्था बनी है। इसके महासचिव विनोद गुप्ता और अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल हैं।इस संस्था के द्वारा आज यह निर्णय लिया गया कि वे लोग बेहतर सुविधाओं के साथ नियमों को पालन करते हुए, जो पूजा कमेटी पूजा आयोजन की है। उसे पुरस्कृत किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि दूर ग्राम गंज से जो श्रद्धालु पूजा पंडाल दर्शन करने के लिए आते हैं। उन्हें पर्याप्त सुविधा मिले। केवल पंडाल प्रतिमा और सजावट पर ही ध्यान नहीं देना है। बल्कि नियमों को पालन करते हुए सैनिटाइजर सफाई एवं अन्य सुख सुविधाओं का भी हमें ध्यान रखना है। सभी पूजा कमेटी इन सुविधाओं को उपलब्ध कराएं। इस उद्देश्य से हमलोगों ने अवार्ड देने का निर्णय लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता