बाजार में अतिक्रमण से जनता परेशान, स्कूटी खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद




आसनसोल : कुछ चंद लोग अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए जमीन अतिक्रमण करते हैं। लेकिन उनका यह कृत्य हजारों लाखों जनता के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। हालांकि ऐसे लोग को इसका कोई परवाह नहीं होता कि उनके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्टे जब जनता उन्हें उनके अवैध कब्जे को लेकर आईना दिखाती है, तो वे जनता से ही उलझ पड़ते हैं। ऐसा नजारा प्रायः बाजारों में अधिक देखने को मिल जाएगा। जहां छोटे दुकानदार जीवन यापन के लिए रोजगार करने का दुहाई देकर फुटपाथ पर कब्जा करते हैं। एक को देखा देखी कई लोग अवैध कब्जा कर लेते हैं। जिसके कारण आने जाने वाले ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी अवैध कब्जे को लेकर शनिवार की देर शाम आसनसोल रेलपार स्थित सूफी मोड़ के पास ग्राहक और एक दुकानदार में विवाद हो गया। ग्राहक का कहना था कि वह सामान खरीदने के लिए बाजार आया था। यहां पर दुकानदार लोग अवैध अतिक्रमण कर लिए हैं। नाले पर भी अवैध अतिक्रमण करके दुकान चलाया जा रहा है। दुकान के सामने गाड़ी करने पर खड़ा करने पर वे लोग विवाद करते हैं।आज सुबह भी इस दुकानदार के साथ विवाद हुआ था।इस विवाद को लेकर बाजार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि तृणमूल नेता राजा गुप्ता और आसनसोल उत्तर थाना पुलिस के द्वारा स्थिति को नियंत्रण में किया गया।वही दुकानदार का आरोप है कि जो ग्राहक आरोप लगा रहा है। वह गलत है। उसने उसके साथ धक्का-मुक्की की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता