भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन




आसनसोल : लक्खी पूजा के दिन यानी रविवार को कोलकाता के मोमिनपुर में हुई घटना में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ्तार किए जाने के विरोध में पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गई। जिसके तहत वे लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे। इसी के तहत आसनसोल जिला भाजपा कमेटी के द्वारा जीटी रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश नेता जितेंद्र तिवारी और कृष्णेन्दु मुखर्जी के नेतृत्व में आसनसोल के गिरजा मोड़ से एक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस आसनसोल सिटी बस स्टैंड के समीप चौराहे पर जाकर जीटी रोड को जाम कर दिया। कार्यकर्ता जीटी रोड पर बैठ गए। जिसके कारण रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। लोग काफी परेशान हुए। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया। यह पुलिस का अत्याचार है। जिसे भाजपा सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वे लोग आम नागरिकों के परेशानियों को देखते हुए इस जाम को हटाते हैं। लेकिन आने वाले दिन में इसके विरोध में भाजपा आंदोलन करेगी। इसके बाद जाम हटा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात