सोलह आना दुर्गा पूजा मंडप का उद्घाटन




 रानीगंज- रानीगंज शहर के दाल पट्टी मोड स्थित श्री सोलह आना दुर्गा पूजा का उद्घाटन समारोह शुक्रवार की संध्या हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई .इस मंडप का उद्घाटन आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी, रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दास गुप्ता, रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया,पार्षद नेहा साव ,मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कौशल सिंह, व्यवसाई मनोज ओझा मंदिर कमेटी के सचिव अजीत केसरी ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया, जबकि इस अवसर पर श्री सोलह आना दुर्गा पूजा 2022 के स्मरणिका का विमोचन भी उपस्थित अतिथियों ने किया. पूजा आयोजकों के पूजा आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि रानीगंज केसरी 16 आना दुर्गा पूजा इस वर्ष 126 वर्ष मना रही है .मान्यता के अनुसार माना जाता है कि कि रानीगंज में शहर के समस्त दुर्गा पूजा पंडाल की परिक्रमा तभी संपूर्ण मानी जाती है जब श्री सोलह आना दुर्गा मंदिर में स्थित देवी दुर्गा का दर्शन किया जाता है. इस पूजा को प्रजापति दुर्गा पूजा भी कहा जाता है , माना जाता है कि प्रत्येक वर्ष पूजा के आरंभ के दिन में महासष्टि के दिन से विजयादशमी के दिन तक एक प्रजापति (तितली) मां दुर्गा के शरीर पर विराजमान रहती है, इसीलिए इसे प्रजापति दुर्गा भी कहा जाता है. सबसे बड़ी बात यह है इस दुर्गा पूजा के पश्चात यहां होने वाली प्रतिमा का विसर्जन है जो लखी पूजा के बाद बुधवार के दिन होती है, एवं इस विसर्जन में तरह-तरह की झांकी आकर्षण तरह-तरह के बैंड बाजो को देखने के लिए शहर के प्रत्येक चौराहे एवं सड़कों पर घंटों देवी भक्तों का इंतजार रहता है. .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात