मानसिक परेशानी कभी-कभी इंसान को इतनी तकलीफ पहुंचाने लगती है कि उसे अपनी जिंदगी बोझ लगने लगती है और वह मौत का सहारा लेने के बारे में सोचने लगता है ऐसा ही एक वाकया रानीगंज के 91 नंबर वार्ड में पेश आया जब रानीगंज के गिरजा पाड़ा निवासी करीब 70 वर्षीय माला बराट ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. माला बराट जमीन खरीद बिक्री का कारोबार किया करते थे वह जमीन के ब्रोकर थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवात दोपहर करीब को अपने घर के दो तल्ला स्तिथ अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उनके पुत्र सुमंत बराट का कहना है कि उनके पिता जमीन के ब्रोकर थे मगर पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक परेशानियों से गुजर रहे थे, जिससे तकरीबन डिप्रेशन में चले गए थे, माला बराट के परिजनों व स्थानीय निवासियों का कहना है कि शायद यही वजह है कि उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.रांनीगंज पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लिया.

0 टिप्पणियाँ