आसनसोल : आसनसोल चांदमारी स्थित राइफल क्लब में रविवार को 31 वां ऑल इंडिया मालवंकर शूटिंग चैंपियनशिप राइफल 2022 का उद्घाटन आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा ने किया। इस मौके पर आरपीएफ के कमांडेंट राहुल राय, आईपीएस आई विश्वास पश्चिम बंगाल राइफल क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके ढल्ल, अशोक चटर्जी आदि उपस्थित थे। इस मौके पर बीके ढल्ल ने बताया कि आज से 31 वां जीवी मालवंकर शूटिंग चैंपियनशिप राइफल 2022 का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आसनसोल रेल मंडल के प्रबंधक डीआरएम परमानंद शर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता में 1350 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता 4 दिनों तक चलेगी। अभी प्रतियोगी प्रैक्टिस कर रहे हैं। अपराहन बाद से 50 मीटर इवेंट का प्रतियोगिता शुरू होगी।

0 टिप्पणियाँ