31 वां ऑल इंडिया जीवी मावलांकर शूटिंग चैंपियनशिप राइफल प्रतियोगिता 2022 का आगाज






आसनसोल : आसनसोल राइफल्स क्लब के द्वारा आसनसोल राइफल्स क्लब प्रांगण में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक 31 वां ऑल इंडिया जीवी मावलांकर शूटिंग चैंपियनशिप राइफल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी शनिवार को आसनसोल राइफल क्लब में राइफल क्लब के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार ढल्ल ने दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में कुल 1350 प्रतियोगी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों के प्रतियोगी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में वही प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। जो राष्ट्रीय राइफल चैंपियन मानक अंक का क्वालीफाई कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रतियोगी नेशनल प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता प्रथम संसदीय चुनाव के सांसद व राष्ट्रीय राइफल क्लब के प्रथम अध्यक्ष जीवी मावलंकर के नाम पर आयोजित की जाती है। पहले नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई करना पड़ता था। लेकिन शुटरों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि पहले मानक अंकों के जो प्रतियोगी क्वालीफाई करेंगे। उन्हीं को इस प्रतियोगिता में चयन किया जाएगा। पहले राइफल और पिस्टल प्रतियोगिताएं एक ही जगह पर होती थी। जिससे अधिक खर्च आता था और समय भी लगता था। इसलिए इस बार यह निर्णय लिया गया है कि राइफल्स और पिस्टल प्रतियोगिता अलग-अलग स्थानों पर होगी। इस साल पिस्टल प्रतियोगिता दक्षिण भारत में कराई जा रही है। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता