नीमचा कोआपरेटिव सोसाइटी में एटीएम का उद्घाटन जिलाशाश्क ने किया



रानीगंज : ईसीएल के निमचा कोलियरी दो नंबर इलाके में निमचा कोआपरेटिव सोसायटी प्रांगण में एटीएम का उद्घाटन जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने फीता काटकर किया. एटीएम निमचा कोऑपरेटिव सोसाइटी के सहयोग से बर्दवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने खोला है. कार्यक्रम में अपने वक्तव्य में जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दि बर्दवान सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने एटीएम खोल कर यहां के लोगों को काफी सहूलियत दी है.बैंक द्वारा इलाकों में और भी बैंक एवं एटीएम खोले जाएं. दी बर्दवान सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सीईओ ने कहा कि बहुत दिनों से यहां पर एटीएम खोलने की मांग थी जो आज पूरा हो गया है .बर्दवान को ऑपरेटिव बैंक लोगों के सुविधानुसार कार्य करती है.यहां के लोगों की सुविधा को देखते हुए हम लोगों ने यहां एटीएम खोला.अर्जुन सिंह सिंह ने इस इलाके में एटीएम खोलने के लिए बैंक के अधिकारियों को धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम में आने के लिए जिला शासक सहित अन्य अतिथियों का धन्यवाद दिया.मौके पर पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद नोनिया, निमचा केकेएससी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, बर्दवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सीईओ असीम चट्टोपाध्याय, एआरसीएस पश्चिम बर्दवान त्रिदीप मंडल, ईसीएल सातग्राम एरिया के कार्मिक प्रबंधक संजय भौमिक, निमचा फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता