तृणमूल कांग्रेस प्राथमिक शिक्षक समिति द्वारा प्राथमिक विद्यालय परिदर्शक को ज्ञापन सौंपा



 जामुड़िया-जामुड़िया ब्लाक दो स्थित बहादुरपुर प्राथमिक शिक्षक समिति की ओर से बहादुरपुर इलाके स्थित प्राथमिक विद्यालय परिदर्शक को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. इस संदर्भ में जामुड़िया तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक दो संगठन के अध्यक्ष विकास मंडल ने कहा कि आज उनके संगठन की तरफ से एसआई को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शिक्षकों की कुछ समस्याओं के तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया गया. उन्होंने कहा कि लंबे समय से यहां पाँच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता था लेकिन इस साल कुछ लोगों के कारण शिक्षक दिवस नहीं मनाया गया. जिसका उनको अत्यंत दुख है. आज ज्ञापन के जरिए वह इस बात का विरोध जताने भी आए हैं कि शिक्षक दिवस का पालन क्यों बंद किया गया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राम और वाम मिलकर यहां एक साजिश रच रहे हैं कुछ शिक्षक ऐसे हैं जो खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं लेकिन अंदर ही अंदर सरकार के अच्छे कार्यों का विरोध कर रहे हैं .विकास मंडल ने कहा कि आज के ज्ञापन के जरिए वह एस आई अधिकारी को दरखास्त करेंगे कि सरकार द्वारा शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था के हित में जो अच्छे कदम उठाए जा रहे हैं उनका समर्थन किया जाए और जो भी इसका विरोध कर रहे हैं, उनको प्रश्रय ना दिया जाए. उन्होंने विरोधियों से भी कहा कि अगर वह विरोध करना चाहते हैं तो खुलकर सामने आए तृणमूल कांग्रेस प्राथमिक शिक्षक समिति उनका स्वागत करेगी. क्योंकि तृणमूल कांग्रेस से विरोधियों का सम्मान करना जानती है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता