उपलब्धियां को लेकर सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की संवाददाता सम्मेलन




सालानपुर-सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस ने रविवार हिंदुस्तान केबल्स स्तिथ श्रमिक मंच सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सालानपुर प्रखंड तृणमूल अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, उपाध्यक्ष भोला सिंह, ललित दास, आइएनटीटीयूसी प्रखंड अध्यक्ष मनोज तिवारी, महिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अपर्णा राय, युवा तृणमूल कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सागर कुंदू, प्रखंड तृणमूल कांग्रेस(एसटी) जयदीप हांसदा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मुर्मू, महासचिव बादल टुडू, महेश मुर्मू मौजूद रहे।

संवदाता सम्मेलन में मुख्य रूप से ब्लॉक में चल रहे विकास कार्यो, जल स्वपन योजना से घर घर पेयजल आपूर्ति की शुरुआत, दुर्गापूजा को लेकर एंव अन्य बिषय पर चर्चा को गई एवं अपनी उपलब्धियों को बताया गया। वही संवदाता सम्मेलन के माध्यम से प्रखंड तृणमूल कांग्रेस एसटी समिति के गठन को जानकारी दी गई। 

मोहम्मद अरमान ने कहा कि राज्य सरकार की सभी योजना आज प्रखंड के प्रत्येक घर-घर पहुंच गई है। हमारी नेत्री एंव राज्य की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जल स्वपन योजना के तहत आज ब्लॉक के घर घर मे पेयजलापूर्ति शुरू कर दिया है। आगामी 1 साल के भीतर प्रखंड के घर घर पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। निरंतर क्षेत्र में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, अवास, पेंशन एंव राज्य सरकार की सभी योजनाओं से लोगो को जोड़ा जा रहा है।

 भोला सिंह ने बताया कि पार्टी प्रखंड के सभी लोगो को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहियोग कर रही है। बाराबनी विधायक सह नगर निगम मेयर विधान उपाध्याय के निर्देश में आज पूरे बिधानसभा में बहुत तेजी से बिकास हो रहा है। लॉकडाउन ओर कोरोना महामारी के कारण दुर्गापूजा बहुत प्रभावित हुआ पिछले दो साल पर इस साल सब अच्छे से पूजा मनाये एंव पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना में सहायता के लिये मुझे या पुलिस को तत्काल सम्पर्क करें।

वही मनोज तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी गैरसरकारी कराखना है उन से बात चल रही है कि श्रमिकों को पूजा से पहले उनका बोनस मिल जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात