आसनसोल मंडल द्वारा रेल आपदा स्थिति में पूर्ण पैमाने पर मॉक ड्रिल का आयोजन




आसनसोल : आसनसोल रेलवे स्टेशन के पास सैटेलाइट साइडिंग में शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के सहयोग से आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे द्वारा पूर्ण पैमाने पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास में, ट्रेन संख्या 03533, बर्धमान-आसनसोल मेमू ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें से 02 साइडिंग क्षेत्र के पास पूरी तरह से पलट गए। दुर्घटना की गंभीरता का आंकलन करने के बाद आसनसोल रेलवे रेस्क्यू टीम, राज्य प्रशासन और दूसरी बटालियन एनडीआरएफ टीम, हरिंघाटा के साथ तुरंत सूचना साझा की गई। आसनसोल, रानीगंज और सीतारामपुर स्टेशन पर पूछताछ बूथ और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई . संयुक्त अभ्यास 10.00 बजे शुरू हुआ। इसे 11.45 बजे मॉक ड्रिल घोषित किया गया और इसे 16.30 बजे तक पूरा किया गया।

इस तरह के ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा करना और रेलवे और एनडीआरएफ टीम दोनों की मानक संचालन प्रक्रिया का मूल्यांकन करना है।

रेलवे के सभी विभागों ने रेलवे के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस अभ्यास में भाग लिया और संपूर्ण ड्रिल (अभ्यास) का आयोजन वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, श्री अशोक कुमार दास ने अपनी सुरक्षा टीम के साथ श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे/आसनसोल की सक्रिय उपस्थिति में किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता