पांडेश्वर : एआईएमएम प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के प्रेरणा से एवं एआईएमएम के जिलाध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में एआईएमएम का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को बहुला ग्राम अंतर्गत भूधशान इलाके का दौरा किए। इस दौरान इन्होंने बहुला के वाद्यकर पाड़ा, मंडल पाड़ा, बाउरी पाड़ा का दौरा किए। मालूम हो कि बीते 28 अगस्त को इन इलाकों में बड़े पैमाने पर भूधशान की घटना हुई थी। जिससे यहां के ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे हैं। इस दौरान एआईएमएम के सदस्यों ने इलाके का दौरा किया तथा पीड़ित ग्रामीणों से बातचीत की एवं उनके दर्द को सुना। इस दौरान दानिश अजीज ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि आज एआईएमएम की ओर से इलस्क के भूधशान इलाके का दौरा किया गया। उन्होंने कहा कि यहां के ग्रामीण भूधशान की वजह से भय के माहौल में जी रहे हैं कि कब कहां धसान हो जाए। इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। आज अगर इन्हें कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेवार ईसीएल प्रबंधन, यहां के विधायक होंगे। इस विषय को लेकर हमलोग ईसीएल एरिया जीएम से बात करेंगे तथा मांग करेंगे कि यहां के पीड़ितों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जाए। इन्हें रहने की सुरक्षित जगह दी जाए, जिन का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए। नहीं होने पर हमलोग आंदोलन करेंगे मौके पर एजाज अहमद, अतीक मलिक, इमरान खान, विक्की क्रिष्ट मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ