अनुब्रता मंडल ने आसनसोल जेल से बिधाननगर कोर्ट जाते समय कहा - जेल में कोई नहीं रहता मैं भी बाहर निकलूंगा




आसनसोल : गौ तस्करी के मामले में तृणमूल के दिग्गज नेता ममता बनर्जी के करीबी अनुव्रत मंडल 24 अगस्त से आसनसोल जेल में बंद है। शुक्रवार की सुबह आसनसोल जेल से उन्हें पूर्व बर्दवान के 2010 के एक मामले में उन्हें बिधाननगर के एमपी एमएलए कोर्ट ले जाया गया। तीन वाहनों का काफिला शुक्रवार की सुबह ठीक 6:42 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच आसनसोल जेल से कोलकाता के लिए निकला। इस दौरान जेल से बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। उन्हें देखने के लिए कई तृणमूल कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने भी उन्हें घेरे रखा। इस दौरान अनुब्रत मंडल ने मीडिया कर्मियों से कहा कि जेल में कोई नहीं रहता है, जेल में जो भी आते हैं वह बाहर निकलते हैं, मुझे भी रिहा कर दिया जाएगा। मालूम हो कि गुरुवार को ममता बनर्जी द्वारा नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी की बैठक में कहा कि अनुब्रत मंडल को वीर सम्मान के साथ वापस लाया जाएगा। इस संदर्भ में अनुब्रता मंडल से पूछने पर उन्होंने कहा कि दीदी ने मेरे विषय में ऐसा कहा मेरे लिए बस इतना काफी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता