चांदा से जामुड़िया जाने वाला सहित अन्य रास्ता बदहाल, जनता आक्रोशित




जामुड़िया - किसी भी शहर के उन्नति ओर विकास के लिए वहाँ की अच्छी सड़क मानी जाती है .सड़क उस शरीर के रीढ़ होती है ,लेकिन जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में इसका नजारा कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है. जामुड़िया के अधिकांश सड़क बदहाल स्तिथि में है,जबकि जामुड़िया व्यवसाय एवं उद्योगिक दृष्टि से सुदृढ़ और मजबूत मानी जाती है,सरकार को इस अंचल से अच्छी खासी रेवेन्यु मिलती है,इसके बावजूद इस शहर को अनदेखी क्योंकि की जा रही है. एक और जहां जामुड़िया से चाँदा जाने वाले मुख्य सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि अभी बरसात के समय लोगो को यह पता नहीं चलता है कि कहाँ पर सड़क है ओर कहाँ पर गड्ड है.जिसके कारण आये दिनो सड़क हादसे होते रहते है. इसी रास्ते से सैकड़ो की संख्या में मिनीबस, टैंकर ,बस ,टोटो ओर बाइक का आना जाना चौबीसों घंटों लगा रहता है. इसी रास्ते से वाहन पर सवार होकर छात्र स्कुल पढ़ाई करने के लिए जाते है. सड़क खराब होने के कारण आने वाले समय में इस सड़क पर कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. टीएमसी की सरकार यहाँ पर आने के पहले यहाँ के जनता को यह बोल कर चुप करवा दिया करता था कि यहाँ से हमारे संसद ओर विधायक नहीं है .लेकिन अब उनके ही लोग संसद ओर विधायक बने हुए हैं. सरकार तो परिवर्तन हुआ,पर सड़क की बदहाल स्तिथि पर कोई भी परिवर्तन अभी तक देखने को नहीं मिला. कुछ दिन पहले ही केन्दुलिया तालाब के समीप निम डांगा प्रोजेक्ट के एक निवासी सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे, फिलहाल दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में अभी भी उनका इलाज चल रहा है .वहीं मंगलवार को फिर एक बड़ी सड़क दुर्घटना घटी, जिसके कारण एक 24 वर्षीय युवक की जान चली गई.सड़क बदहाल होने के कारण।वह और उसका साथी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा,एवं वह वहां से गुजरते एक डम्पर की चपेट में आ गया.सड़क की खस्ताहाल को देखते हुए गुस्साये लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर कुआँ मोड़ के पास जामुड़िया से चाँदा जाने वाले मुख्य सड़क को अवरोध कर दिया. अब लोग इस बात की बाट जोह रहे हैं कि कब सड़क की मरम्मत अच्छे ढंग से हो. जबकि अब तो आसनसोल नगर निगम में मेयर भी जामुड़िया के ही पार्षद हैं. इन नेताओं की नींद कब खुलती या फिर ओर भी कोई बड़ी सड़क दुर्घटना का इन्तजार की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात