रानीगंज-पश्चिम बंगाल का सबसे प्रसिद्ध त्योहार दुर्गा पूजा माना जाता है,भारत सहित विदेशों में भी यह पूजा मनाई जाती है. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को )ने पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा उत्सव को हेरिटेज का दर्जा दिया. यूनेस्को द्वारा बंगाल के दुर्गा पूजा को हेरिटेज के रूप में घोषणा किए जाने के पश्चात पूरे पश्चिम बंगाल वासियों में प्रसन्नता की लहर है ,एवं इस पूजा को इस वर्ष किस तरह से धूमधाम से मनाया जाए .इस विषय को लेकर गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो द्वारा रानीगंज के डॉल्फिन मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. बाजे गाजे एवं तरह-तरह के झांकियों के साथ निकाले गए इस शोभायत्रा में शहर के बुद्धिजीवी प्रशाशनिक अधिकारी एनसीसी के छात्र, वार्ड पार्षद ,स्कूली बच्चे, व्यवसायिक संगठन रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य,शरण्या, सब पेएछि आसार, अभ्युदय गोष्टी, सहित विभिन्न पूजा कमेटियों के सदस्य उपस्थित थे. इस वर्ष दुर्गा पूजा को और भी ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. इस शोभा यात्रा में पश्चिम बंगाल के ढ़ाकियों के साथ वातावरण को किसी भी तरह का नुकसान ना हो, प्लास्टिक से लेकर थर्माकोल किसी का भी प्रयोग पूजा में न हो,डेंगू पर रोकथाम के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए टेबलों शामिल की गयी. इस शोभायात्रा में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि पिछले 2 वर्षों के बाद फिर से इस वर्ष धूम के साथ पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा मनाई जाएगी, जिसके तहत आज शोभायात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए रोबिन सेन स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई.इस वर्ष बड़े पैमाने में अंचल में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है. राज्य सरकार की तरफ से बंगाल की पूजा को पूरा सहयोग किया जा रहा है. पूजा पंडालों को प्रशासन हर प्रकार की मदद प्रदान करेगी, जिसके तहत इस वर्ष सभी पूजा कमेटियों को 60 हजार रुपए अनुदान देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की.इस शोभायात्रा में डिप्टी मेयर वशिमुल हक,मेयर परिषद सदस्य दिवेन्दु भगत,सुब्रतो अधिकारी,पार्षद आलोक बोस, अख्तरी खातून,रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया, सचिव मनोज केशरी,ज्योतिका बनर्जी,कंचन तिवारी,सदन सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ