हीरापुर थाने में धरना प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी के टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा




आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शुक्रवार को पूरे राज्य में नवान्न चलो कार्यक्रम के दौरान पुलिस के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कथित बर्बरता और अत्याचार को लेकर राज्य के सभी थानाों पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसके तहत आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता हीरापुर थाना पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने टिप्पणी कर दी। जिससे भाजपा महिला कार्यकर्ता नाराज हो गई। उन लोगों ने जमकर बवाल मचाया और पुलिस अधिकारी से माफी मांगने की मांग की। घटना के संबंध में पवन सिंह ने बताया कि जब वे लोग पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान हीरापुर थाना के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सब बैहाया है। जिससे सभी कार्यकर्ता नाराज हो गए। क्योंकि देश के सभी नागरिकों का गंणतांत्रिक अधिकार है कि वे किसी मुद्दे को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। लेकिन इस पर कोई भी पुलिस अधिकारी टिप्पणी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि बाद में हीरापुर थाना प्रभारी और सीआई ने आकर भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारी अपनी बात को रख सकते हैं। इस पर किसी पुलिस अधिकारी को किसी प्रकार की टिप्पणी करना गलत है। इसके बाद मामला शांत हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात