रेलवे ब्रिज के जीर्णोद्धार के पश्चात विधायक ने किया उदघाटन




बराकर : आसनसोल रेल मंडल अन्तर्ग बराकर रेलवे अधीन बराकर क्लियनिशरी रोड को जोडने वाली रेल ब्रिज नम्बर 17 का उद्घाटन गुरुवार को कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार ने फीता काट कर किया। मौके पर उपस्थित आसनसोल रेल मंडल के वरीय अभियंता शैलेष कुमार तीवारी, सहायक अभियंता बिनोद कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर शिब कुमार बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिब किशन दुधानि, बीजेपी के राजू यादब, दीपक झा, बबलु पटेल, सोनू चौरसिया, पवन मुरारका बलि भाई साह, दीपक दुधानि, रिंकू खान आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अभियंता शैलेष कुमार तिवारी ने बिधायक श्री पौद्दार को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ पोद्दार ने कहा कि पुल के मरम्मती के लिए रेल विभाग ने पुल को 2 मार्च से बन्द कर दिया था। जिससे आम लोगो को आने जाने मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि अब आसानी से और कम समय मे स्टेशन और चितरंजन की ओर आ जा सकते हैं। मालूम हो कि उक्त पुल को मरम्मती के लिये 2 मार्च से बंद करने की अधिसूचना आसनसोल पुलिस कमिश्नर ने दी थी। रेलवे ने पुल की मरम्मती के लिये 3 माह का समय लिया था परंतुलेकिन उक्त पुल को बनने में 7 माह लग गये। वहीं दूसरी ओर लोगो को आने जाने के लिए लखियाबाद से मद्रासी पाड़ा तक रेल विभाग की ओर से एक बाईपास सडक बनाया गया है। उक्त सड़क की हालत काफी जर्जर है। उक्त सड़क को गुरुवार को विधायक ने देखने के बाद कहे कि डीआरएम से मिलकर उक्त रास्ते पर मोरम गिराने को कहेगे। मालुम हो कि पुल नम्बर 17 को पहले की अपेक्षा छोटा कर दिया गया है। छोटा होने से एक तरफ से एक ही वाहन पार हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात