भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी फेसबुक पर लाइव आकर पांडेश्वर में वस्त्र वितरण कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने को लेकर तृणमूल पर बोला हमला



आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर वर्तमान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने रविवार को महालय के अवसर पर सोशल मीडिया फेसबुक पर लाइव आकर शिल्पांचल वासियों को महाल्या एवं दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा से पहले बीते कुछ वर्षों से हम लोगों की संगठन द्वारा जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरित किया जाता है। यह कार्यक्रम अभी बीते 10 दिनों से शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में चल रहा है। चूंकि मैं पांडेश्वर का विधायक रह चुका हूं एवं पांडेश्वर इलाके में लगातार जरूरतमंदों की मदद किया हूं। इसलिए पांडेश्वर इलाके में भी वस्त्र वितरित करने का अनुरोध आया था। इसके बाद पांडेश्वर के रामनगर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 400 गरीब जरूरतमंदों के लिए वस्त्र वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जब से यह कार्यक्रम होने की सूचना है तभी से तृणमूल कांग्रेस से जुड़े इलाके के माफिया एवं गैरकानूनी कार्यो में लिप्त असामाजिक तत्व लोगों को धमका रहे हैं। यह बेहद निंदनीय है। प्रशासन को इस विषय को संज्ञान में लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीआईडी ने मुझे नोटिस भेजा है इसके लिए मैं जरा भी चिंतित नहीं हूं सीआईडी के नोटिस का जवाब दिया जाएगा। परंतु अगर कोई जरूरतमंदों की मदद कर रहा है तो उसे रोकना कहां तक उचित है। प्रशासन को इस में दखल देना चाहिए। उन्होंने तृणमूल पर हमला करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने में तृणमूल अगर बाधा देती है तो यह सही नहीं है तृणमूल को चाहिए कि अगर हमलोग अगर 400 लोगों को वस्त्र वितरण कर रहे हैं तो वह लोग 4000 लोगों को वस्त्र वितरण करें। हमलोग इस कार्यक्रम को जरूर करेंगे। अगर कार्यक्रम के दौरान कोई भी घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार सीधे-सीधे प्रशासन होगा। उन्होंने कहा कि जब से चुनाव के बाद तृणमूल की सरकार बनी है तब से विरोधी दलों पर अत्याचार किया जा रहा है उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है भाजपा इसका कानून की हद में रह कर पुरजोर विरोध करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता