जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या पाँच स्थित एबीपिटस फुटबाल मैदान में एबीपिटस के युवकों द्वारा एक दिवसीय नाॅक आउट फूटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस खेल में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. खेल का उद्घाटन वार्ड संख्या पाँच के पार्षद बंदना रूईदास ने फुटबॉल को किक मार किया .खेल का फाइनल मैच जेके नगर नोर्थ बुक एवं जामुड़िया वाईएमएमसी के बीच खेला गया, जिसमें जेके नगर नोर्थ बुक ने अपने विरोधी टीम जामुड़िया वाईएएमएमसी को खेल में 1 गोल से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया .विजयी टीम के खिलाड़ी किरन कोड़ा को बेस्ट गोल किपर अविनाश माडी को बेस्ट खिलाड़ी ओर सेमी कोड़ा को मैन ऑफ मेच का पुरस्कार दिया गया. खेल के दौरान आये हुये सभी अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों का होसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा की फुटबॉल खेल के दवारा सभी अंगो का कसरत होता है ओर शरीर हमेशा फुर्तीला रहता है. राज्य सरकार की और से खेल के सामाग्री समय- समय पर उपलब्ध करवाया जा रहा है
मौके पर वार्ड संख्या पाँच के पार्षद बंदना रूईदास महिला ब्लाक एक टीएमसी अध्यक्ष राखी कर्मकार, वार्ड संख्या एक के पार्षद मृदुल चक्रवर्ती, प्रेमपाल सिंह, सुभाष पाल, बीडी राम, शंकर यादव ,उमेश यादव, सागर पासवान, कार्तिक यादव, सूरज नोनिया ,जितेन्द्र नोनिया, सीताराम रूईदास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ