पुलिस दिवस के अवसर पर ज्ञान भारती स्कूल में ट्रैफिक जागरुकता सेमिनार






 रानीगंज-गुरुवार पुलिस दिवस के अवसर पर रानीगंज के ईस्ट कॉलेज पाड़ा स्तिथ सीबीएसई बोर्ड की स्कूल ज्ञान भारती में रानीगंज ट्रैफिक गार्ड की और से ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया .इस सेमिनार में रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्तत्तौश मंडल ने विद्यार्थियों से कहा कि पुलिस व आम जनता में बेहतर समन्वय हो और दोनों के बीच सेतु तैयार करने पर हम लोग निरन्तर प्रयासरत हैं .उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें .ट्रैफिक नियम कानून का अवश्य पालन करें. ट्रैफिक सिग्नल देख कर सड़क पर करें. 18 वर्ष की उम्र के पश्चात लाइसेंस लेने के बाद ही वाहन का प्रयोग करें . वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने. ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्कूल के मैदान में पौधारोपण भी किया. स्कूल के प्रिंसिपल अमित साव ने कहा कि 24 घंटे पुलिस अधिकारी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं. अपराधिक मामले पर पूरी तरह अंकुश लगाने के साथ-साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एवं लोगों की समस्याएं का भी निदान करने में अभूतपूर्व भूमिका पुलिस निभाती है. इतना ही नहीं सामाजिक कार्यक्रमों में भी विशेष योगदान इनका रहता है .प्रत्येक स्कूल के विद्यार्थियों और ट्रैफिक नियम पालन करने की जानकारी विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा देते रहते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पुलिस दिवस के अवसर पर संकल्प ले की सैदेव ट्रैफिक नियम का पालन अवश्य करेंगे, ताकि दुर्घटनाएं पूरी तरह से अंकुश लग सके. स्कूल मैनेजिंग कमिटी के पदाधिकारी सरदार दलजीत सिंह बाधवा ने कहा कि रानीगंज ट्रैफिक पुलिस ओसी के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है. ट्रैफिक संबंधित समस्याओं का समाधान रानीगंज में काफी हद तक हुआ है. उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के वक्त अपनी जान की परवाह किए बगैर हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहे हैं यह पुलिसकर्मी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता