हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मामा भांजा हुए घायल





रानीगंज-खोए बॉल को वापस लाने गए एक ही परिवार के 2 सदस्य हाई वोल्टेज विद्युत के तार की चपेट में आ कर गम्भीर रूप से घायल हो गये.घर की महिलाओं ने मामले को देखते हुए परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन दोनों घायल सदस्यों को रानीगंज के एक बेसरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के मुताबिक बरदही इलाके में रहने वाले एक 9 वर्षीय बालक आदित्य महतो अपने घर की छत पर बॉल लेकर खेल रहा था. अचानक बॉल छत के एक कोने में जाकर फंस गई, जिसे वापस लाने के लिए बच्चा दौड़ा, और मकान के तीन मंजिला छत के किनारे से हाई वोल्टेज की तार गयी हुई हैं, यह तार स्थानीय एक कारखाना में जाती है, जहां आदित्य अपने बॉल को लाने के चक्कर में उस बिजली की तार की चपेट में आ गया.बच्चे के चिल्लाने की आवाज को सुनते हुए आनन-फानन में कुछ ना सोचते हुए आदित्य के मामा कैलाश महतो (26)उसे बचाने के चक्कर में खुद भी बिजली की चपेट में आ गये. जिसके बाद वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए,तत्काल दोनों को रानीगंज के बे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. उल्लेखनीय है कि वह बिजली के तार हाई वोल्टेज तार है और इस तरीके की दुघर्टना कोई पहली बार नहीं हैं, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं.दो बन्दर तार की चपेट में आ चुका है. इलाके के लोगों के घरों के बीच से इस तरीके की हाई वोल्टेज तारों के गुजरने से काफी डरे हुए हैं. रांनीगंज विद्युत विभाग के इंजीनियर काशीनाथ चक्रवर्ती से बात चीत करने पर उन्होंने इस दिशा में तत्काल कार्यवाही करने की बात कहा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता