परिवहन विभाग के खिलाफ ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन





दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित मोटर विकेल्स कार्यालय के समीप बिना रूट परमिट ऑटो चलाने वालो ने परिवहन विभाग के कार्यवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया .एवं विभागीय अधिकारियों पर रूट परमिट मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया. ऑटो चालक विजय रूई दास समेत कई चालको ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई गतिधारा योजना के तहत दो वर्ष पहले आटो खरीदी थी. ऑटो के रूट परमिट के लिए परिवहन विभाग को आवेदन किया गया था. आवेदन देने के लंबे समय बीत जाने के बाद भी अभी तक विभाग द्वारा रूट परमिट मुहैया नहीं कराई गई है. जिससे ऑटो चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है . रूट परमिट नहीं मिलने से आटो चलाना मुश्किल हो गया है. दुर्गा पूजा नजदीक है , रोजगार के लिए ऑटो लेकर बाहर निकलने पर ही परिवहन विभाग बेवजह पकड़कर उन्हें जुर्माना लगाया जा रहा है. जो गलत है, समय पर रूट परमिट मिलने से समस्या का समाधान हो सकता था. विभागीय उदासीनता के कारण आवेदन कारियो को रूट परमिट नहीं मिल रहा है. शुक्रवार मामले के समाधान को लेकर मोटर वाहन विभाग के अधिकारियों के साथ ऑटो चालकों की बैठक की गई है. लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है .परिवहन विभाग को पहले रूट परमिट देना होगा. एवम जांच अभियान बंद करनी होगी . इस बारे में महकमा शासक सौरभ चटर्जी ने कहा कि घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. प्रशासन द्वारा विभागीय अधिकारी बिना परमिट रूटों पर चलने वाले ऑटो के खिलाफ अभियान शुरू किया है ,जो आगे भी जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात