दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाकों में इन दिनों केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ईडी की जांच भूमिका के खिलाफ प्रतिवाद रैली निकाली जा रही है .,दुर्गापुर के विधान नगर इलाके में तीन नंबर ब्लॉक तृणमूल युवा कॉन्ग्रेस की ओर से केंद्रीय एजेंसी नहीं बल्कि नौकरी चाहिए की मांग को लेकर प्रतिवाद रैली निकाली गई. रैली का आयोजन तीन नंबर ब्लॉक युवा अध्यक्ष रितिक राय के नेतृत्व में की गई. रैली स्टील पार्क से शुरू की गई जो विभिन्न इलाकों से होकर फूल झड़ मोड़ तक पहुंचा. रैली में युवा संगठन के जिलाध्यक्ष कौशिक मंडल, तृणमूल स्पोर्ट्स के जिलाध्यक्ष साधीन घोष, पूर्व पार्षद लवली राय, दीपेन माझी, सीपुल साहा, सुभाष मजूमदार सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. कौशिक मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई ईडी द्वारा जांच प्रक्रिया में पक्षपात किया जा रहा है. जांच एजेंसी निष्पक्ष भूमिका का पालन नही कर रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी राज्य के नेताओं को झूठे मामले में फंसा कर सरकार को बदनाम करने का कोशिश कर रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी की जांच भूमिका के खिलाफ युवा संगठन की ओर से लगातार आंदोलन किया जा रहा है .केंद्रीय जांच एजेंसी को निष्पक्ष तरीके से जांच करनी होगी. अन्यथा संगठन की ओर से जोरदार आंदोलन किया जाएगा .वहीं शुक्रवार दुर्गापुर के अड्डा कार्यालय के समीप दो नंबर ब्लॉक युवा संगठन की ओर से प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया.

0 टिप्पणियाँ