रानीगंज- पश्चिम बंग आदिवासी अधिकार मंच रानीगंज जोनल का सम्मेलन रविवार को बांसड़ा स्थित सिद्धू कानू मंच में संपन्न हुआ. इस अवसर पर सिद्धू कानू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित की गयी, जबकि इस सम्मेलन के दौरान आदिवासी अधिकार मंच जिला कमेटी के सदस्य रेबु मुर्मू, मंगल हेम्ब्रम, शिवनाथ मांडी,संजय हेंब्रम सहित 109 प्रतिनिधि उपस्थित थे. सम्मेलन के दौरान आदिवासियों द्वारा जल जंगल जमीन की रक्षा पर विशेष रूप से चर्चा की गयी, साथ ही साथ पश्चिम बंगाल एवं केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले आदिवासियों के सुविधाओं को किस प्रकार आदिवासी समाज के लोगों को प्रदान की जाए इस पर विस्तृत चर्चा की गई. सरकारी स्तर पर जहीर थान और माझि थान का निर्माण करने होंगे. 2006 के वन अधिकार कानून के तहत जिस आदिवासी के जमीन पर आदिवासी समुदाय के लोग स्थापित हैं उन्हें उस जमीन का पट्टा प्रदान करना होगा. आदिवासी जनजाति के नकली प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध में कार्यवाही कर उनके जाली सर्टिफिकेट को अविलंब नष्ट करने होंगे. इस सम्मेलन के दौरान 19 लोगों की कमेटी बनाई गई, जिसमें रानीगंज जोनल का सचिव संजय हेंब्रम को बनाया गया, जबकि अध्यक्ष दिनेश मुर्मू एवं कोषाध्यक्ष शिवनाथ मांडी को बनाया गया.


0 टिप्पणियाँ