दुर्गा पूजा मैं किसी को कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए बोर्ड की बैठक, पानी के टैंकर की कीमत में कटौती





आसनसोल:  दुर्गापूजा की तैयारियां अब अंतिम चरण में है। दुर्गा पूजा को लेकर सभी विभाग के प्रशासनिक अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। इसे लेकर आसनसोल नगर निगम में भी कई बैठकें हो चुकी हैं। दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को भी आसनसोल नगर निगम के सभागार में एक बोर्ड मीटिंग हुई। बैठक में मेयर विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, दोनों घोषित उप मेयर अभिजीत घटक एवं वसीम उल हक, नगर निगम के सभी एमएमआईसी एवं पार्षद उपस्थित थे। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान आसनसोल नगर निगम इलाके में लोगों को असुविधा न हो इसे लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। दुर्गा पूजा के दौरान बिजली और पानी की आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई विशेषकर पूजा पंडालों में आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसकी तरफ खास ध्यान देने की बात कही गई। दुर्गा पूजा के दौरान हर विभाग में अधिकारी मुस्तैद रहें एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसे लेकर सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी पार्षद गुलाम सरवर द्वारा पानी टैंकर की कीमतों में कटौती की मांग को मानते हुए मेयर ने स्वीकार करते हुए ₹300 कर दिए हैं। पहले यह शुल्क 250 रुपये था। जिसे बढ़ाकर ₹400 कर दिया गया था इसे लेकर कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने मांग उठाई थी कि पानी के टैंकर के कीमतों को ना बढ़ाया जाए। बोर्ड की बैठक में गुलाम सरवर ने फिर इसी मुद्दे को उठाया जिसके बा बैठक में मान लिया गया है कीमतों में मामूली वृद्धि कर ढाई सौ रुपये से ₹300 कर दिया गया है। बैठक के बाद मेयर विधान उपाध्याय ने पत्रकारों को बैठक के विषय में दिए गए फैसले की पूरी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा में किसी भी प्रकार की किसी को असुविधा ना हो उसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं साथ ही पार्षद गुलाम सरवर की मांग टैंकर की कीमतों में कटौती को मान लिया गया है। वहीं उन्होंने ट्रैफिक भी व्यवस्था के विषय में कहा कि

 आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की तरफ से ट्रैफिक के संचालन को सुचारु रखा गया है उन्होंने विश्वास जताया कि दुर्गा पूजा के दौरान भी ट्रैफिक व्यवस्था इसी तरह से दुरुस्त रहेगी और आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता