घर में अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोर घर का सारा सामान लेकर हुआ चंपत





रानीगंज-घर के सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने सोने के आभूषण के साथ, नगद और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चोरी कर फरार हुए. शुक्रवार की रात घटे इस घटना से इलाके के लोग चिंतित है. पड़ोसियों ने जब घर के ताले को टूटा देखा जिसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों को मामले की जानकारी दी. रानीगंज के 35 नंबर वार्ड बरदही के शालडांगा इलाके में पेशे से डॉक्टर तपन चक्रवर्ती गणेश पूजा के उपलक्ष पर कोलकाता अपनी बेटी के ससुराल अपने पूरे परिवार के साथ गये हुए थे.इसके बाद शुक्रवार को उनके पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर यह जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है, इसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए वह आनन-फानन में रानीगंज वापस लौटे और अपने घर जाकर देखा कि घर का सारा सामान चोरी हो गया हैं, और उनके घर में एक स्टील की अलमारी जो टूटी पड़ी है इसमें वह लोग अपने सारे कीमती सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रखा करते थे. उन्होंने मामले की जानकारी रानीगंज थाना को दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. शनिवार पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी थी, पुलिस ने चोरी का मामला पुलिस ने दर्ज किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात